'पेजर फट सकता है तो EVM क्यों नहीं हो सकती हैक' सवाल का चुनाव आयोग ने दिया जवाब
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 'पेजर फट सकता है तो EVM क्यों नहीं हो सकती हैक' सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "अरे भाई, पेजर कनेक्टेड होता है और ईवीएम नहीं होती है...छेड़छाड़ असंभव है।" दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई दलों ने ईवीएम पर एक बार फिर सवाल उठाए थे।