'पिता के कई महिलाओं से संबंध थे' कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बेटे का कुबूलनामा
कानपुर के करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटे सुब्रत ने हत्या की साज़िश स्वीकारी है। उसने कहा कि पिता का चरित्र खराब था और उनके कई महिलाओं से संबंध थे व उसे डर था कि पिता संपत्ति ना बांट दें। बकौल सुब्रत, पिता ₹40,000/माह खर्च देते जबकि उसपर ₹40-45 लाख का कर्ज़ था और ₹50,000-₹55,000/माह किश्त भर रहा था।