'पुतिन का साथ देने की कीमत चुका रहा भारत'...फिर बोला अमेरिका; अन्य देशों को दी चेतावनी
टैरिफ के चलते भारत-अमेरिका में तनाव के बीच अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि भारत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सपोर्ट करने की कीमत चुका रहा है। उन्होंने कहा, "भारत, चीन, ब्राज़ील व अन्य देश सस्ता रूसी तेल खरीदकर पुतिन की युद्ध मशीन को सहारा दे रहे हैं...भारत कीमत चुका रहा है...बाकी देशों को भी जल्द भुगतना पड़ेगा।"