'पाथेर पंचाली' की ऐक्ट्रेस उमा दासगुप्ता का 84 साल की उम्र में हुआ निधन
दिग्गज बंगाली ऐक्ट्रेस उमा दासगुप्ता का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। उमा दासगुप्ता ने 1955 में रिलीज़ हुई सत्यजीत रे की फिल्म 'पाथेर पंचाली' में दुर्गा का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उमा दासगुप्ता लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। दासगुप्ता ने कोलकाता के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।