पृथ्वी ने पूरा कर लिया है अपने जीवनकाल का आधा हिस्सा, वैज्ञानिकों का दावा
वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी अपने जीवनकाल का लगभग आधा हिस्सा पूरा कर चुकी है। Bordeaux यूनिवर्सिटी के खगोल भौतिक विज्ञानी शॉन ने कहा, "हमारी पृथ्वी कई तरीकों से 'नष्ट' होगी।" उन्होंने कहा कि सूर्य धीरे-धीरे अधिक चमकीला होता जाएगा जिससे महासागर वाष्पीकृत हो जाएंगे और पृथ्वी रहने योग्य नहीं रहेगी। सूर्य रेड जायंट बनकर संभवतः पृथ्वी को निगल सकता है।