'पापा, पुलिस बाइक ले गई...' बेटे की बात सुनते ही शिक्षक की हार्ट अटैक से हुई मौत
सतना (एमपी) में बीते दिनों बेटे की गलती से बाइक ज़ब्त होने व चालान कटने की बात सुनकर एक 57-वर्षीय शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, रोज़ाना की तरह स्कूल जाने के लिए बाइक की चाबी मांगने पर बेटे के 'पापा, बाइक पुलिस ले गई...अब कोर्ट जाकर छूटेगी' कहते ही शिक्षक गश खाकर गिर गए थे।