छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में सोमवार को 40-वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर अपने 7 और 5 साल के बेटों को चॉकलेट-वड़ापाव दिलाने के बहाने स्कूटर पर ले जाकर नहर में फेंक दिया। इस दौरान बच्चे उससे कहते रहे, "पापा हम मर जाएंगे।" बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान किसानों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उन पर पत्थर फेंके।