अमरकंटक (एमपी) स्थित मां नर्मदा मंदिर परिसर में रखे प्राचीन पत्थर के हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलते समय एक आदमी फंस गया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। लोगों द्वारा समझाने के बाद शख्स निकलने में कामयाब रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 'पाप मापी यंत्र' कहा जाता है और इसके नीचे से निकलने वाला पाप मुक्त होता है।