'पायजामा का नाड़ा...रेप नहीं', इलाहाबाद HC की टिप्पणी पर CJI सूर्यकांत ने जताई नाराज़गी
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की उस टिप्पणी पर कड़ी नाराज़गी जताई जिसमें कहा गया था कि 'पायजामा का नाड़ा तोड़ना...स्तनों को पकड़ना रेप की कोशिश नहीं है'। सीजेआई सूर्यकांत ने इसे असंवेदनशील और पीड़िता की गरिमा के खिलाफ बताया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "यौन अपराध मामलों में भविष्य में ऐसी टिप्पणियों से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।"