inshorts

'पूरा कपड़ा पहनों यार मैं चेयरमैन हूं इधर का', लड़कियों के आउटफिट पर शख्स ने जताई आपत्ति

एक सोसायटी में दौड़ने जा रहीं दो महिलाओं के शॉर्ट्स और टैंक टॉप की लंबाई पर एक शख्स ने आपत्ति जताई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। शख्स ने महिलाओं से कहा, "पूरा कपड़ा पहनों यार...मैं इधर का चैयरमेन हूं।" वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "अंकल आपकी सोच उनके कपड़ों से भी ज़्यादा छोटी है।"