inshorts

'प्राकृतिक औषधि' है लहसुन, सरकार ने बताए 5 लाभ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) यूपी ने लहसुन को 'प्राकृतिक औषधि' बताते हुए इसके 5 लाभ बताए हैं। एनएचएम यूपी ने बताया कि औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन से सर्दियों में ठंड से बचाव व फेफड़ों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसके अलावा इससे बढ़ते वजन पर नियंत्रण, बैड कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों के खतरे में कमी आती है।