पटना (बिहार) में सड़क किनारे ‘प्रिंटिंग मशीन’ की मदद से डोसा बनाते एक दुकानदार का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दुकानदार द्वारा इस्तेमाल की जा रही मशीन डोसा के बेटर को फैलाकर डोसा तैयार होने के बाद उसे खुद मोड़ती दिख रही है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी यह वीडियो शेयर किया और लिखा, "द डेस्कटॉप डोसा।"