पेरिस ओलंपिक्स के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेंगे भारतीय गोलकीपर श्रीजेश

हॉकी इंडिया ने बताया है कि भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक्स के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लेंगे। हॉकी इंडिया ने बताया कि 2006 में अपना सफर शुरू करने वाले श्रीजेश ने 328 से ज़्यादा मुकाबले खेले हैं। गौरतलब है कि श्रीजेश टोक्यो ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में शामिल थे।

Load More