टाटा ट्रस्ट्स ने 1989 में नवाजबाई रतन टाटा ट्रस्ट से स्वर्गीय नवल एच. टाटा को किए गए शेयर ट्रांसफर से जुड़े आरोपों को खारिज कर दिया है। ट्रस्ट ने कहा, "शेयर ट्रांसफर पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप था। ये आरोप टाटा ट्रस्ट्स, टाटा परिवार की छवि को धूमिल करने के लिए लगाए गए...कानूनी कार्रवाई से भी नहीं हिचकेंगे।"