'प्रदर्शनकारी को नहीं लगी गोली', दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया दावों का किया फेक्ट चेक
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को X पर लिखा, "सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि 20-जुलाई को सेंट्रल-दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी को गोली लगी।" उन्होंने आगे कहा, "मेडिको-लीगल केस (MLC) में इसकी पुष्टि नहीं हुई।" एक महिला प्रदर्शनकारी ने भी दावा किया था गन से किए फायर से उनके कान पर चोटें आईं।