'प्रदर्शनकारियों को फांसी दी तो अंजाम भुगतना होगा...', ईरान को लेकर बढ़ा ट्रंप का गुस्सा

ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देने की धमकी पर अमल करता है तो अंजाम भुगतना होगा। इससे पहले खबरें थीं कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए इरफान सुल्तानी नामक 26 वर्षीय शख्स को फांसी दी जाएगी।