मेघालय के पर्यावरणविद हैली वार को खासी समुदाय की पारंपरिक 'लिविंग रूट ब्रिज' जैव-तकनीक को संरक्षित करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। हैली वार ने दशकों तक पेड़ों की जीवित जड़ों से नदियों पर पुल बनाया। उनकी दुर्लभ संरचनाओं को देखने के लिए हर साल 10,000 से अधिक पर्यटक उनके गांव पहुंचते हैं।