'प्लेन में बैठो और 47 सेकंड में उतर जाओ', इतनी है दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा का किराया
स्कॉटलैंड के उत्तरी ओर्कनी आइलैंड्स में वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे के बीच दुनिया की सबसे कम समय वाली कमर्शियल फ्लाइट का संचालन होता है। यह फ्लाइट 1.7 मील (लगभग 2.7 किलोमीटर) की दूरी तय करती है जिसका किराया 39 पाउंड (लगभग ₹4,200) है। इस फ्लाइट की दूरी इतनी कम है कि 47 सेकंड में ही सफर पूरा हो जाता है।