'प्लेन में मानव बम है', धमकी भरे ईमेल के बाद मुंबई में हुई इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

जेद्दाह (सऊदी अरब) से हैदराबाद आ रही इंडिगो विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। दरअसल, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट को विमान में 'मानव बम' होने का धमकी भरा ईमेल मिला था जिसके बाद उसका मार्ग डायवर्ट करना पड़ा। ईमेल में लिखा था कि '1984 मद्रास एयरपोर्ट विस्फोट' जैसी बड़ी घटना की योजना बनाई गई है।

Load More