'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिज़नेसमैन'; फ्लाईदुबई कांड के 5 हीरो जिन्होंने प्लेन क्रैश होने से बचाया?
फ्लाईदुबई विमान में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने विमान को क्रैश होने से बचाया। इज़रायली यात्री और प्लंबर यानीव हायौन ने को-पायलट को काबू कर फ्लाइट कंट्रोल संभालने में मदद की। डेंटिस्ट डॉ. शोता ने घायल पायलट को फर्स्ट एड दिया। बीमा एजेंसी मालिक असफ राजुआन और बैंकर ज़्विका मेन्स ने भी हमलावर को काबू करने में मदद की।