'पैसे दो मेरे...' किराए के ₹186 के लिए लड़की से मॉल में भिड़ा रैपिडो ड्राइवर, बहस का वीडियो वायरल
गुरुग्राम में किराये के ₹186 को लेकर रैपिडो ड्राइवर और महिला यात्री के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो गया है। महिला ने सर्वर समस्या का हवाला देकर भुगतान नहीं किया जिसके बाद ड्राइवर उसका मॉल के अंदर तक पीछा करता रहा। वीडियो में ड्राइवर 'पैसे दो मेरे, मैं लेकर आया हूं आपको' कहते नज़र आ रहा है।