'पटाखे जलाकर कहा गोलियां चल रही हैं'; 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले को लेकर प्रत्यक्षदर्शी
मुंबई (महाराष्ट्र) में 17-बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य को लेकर एक बुज़ुर्ग महिला प्रत्यक्षदर्शी ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि शख्स उनसे प्यार से बात कर रहा था लेकिन काफी ड्रामे भी कर रहा था। बकौल प्रत्यक्षदर्शी, शख्स ने बंधकों को डराने के लिए बिल्डिंग के बाहर पटाखे जलाकर कहा था कि गोलियां चल रही हैं।