'पढ़ाई पर ध्यान दो'; 500 में से 499 अंक मांगने वाली छात्रा पर इलाहाबाद HC ने लगाया जुर्माना

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 500 में 499 अंक मांगने वाली छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की एलएलबी की छात्रा पर ₹20,000 का जुर्माना लगाते हुए उसे पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा है। 2021-22 में पहली सेमेस्टर में 181-अंक पाने वाली छात्रा ने पुनर्मूल्यांकन के लिए कम-से-कम 10 याचिकाएं दी थीं। पुनर्मूल्यांकन में पुष्टि हुई कि उसके 181-अंक ही बनते थे।