'पति ने बेडरूम-किचन तक में लगाए CCTV कैमरे, रखता है हरपल नज़र'; थाने पहुंची यूपी की महिला
मेरठ (यूपी) में बीते दिनों थाने पहुंची एक महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि घर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर पति उसकी एक-एक गतिविधि को रिकॉर्ड करता है। बकौल महिला, चरित्र पर शक के चलते पति ने बेडरूम व किचन तक में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं और विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया।