'पति नास्तिक है, भगवान की मूर्तियां हटाईं...' उत्तराखंड HC पहुंची महिला ने मांगा तलाक
नैनीताल की एक महिला ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने पति से इस आधार पर तलाक मांगा है कि उसका पति नास्तिक है और धार्मिक रीति-रिवाज़ नहीं मानता। बकौल महिला, शादी के बाद पति ने घर का मंदिर हटवा दिया और देवी-देवताओं की मूर्तियां पैक कर बाहर रखवा दीं। हाईकोर्ट ने दंपति को काउंसलिंग के लिए भेजा है।