'पत्नी से ज़्यादा प्यार...', नितिन गडकरी ने सरकारी अधिकारियों के लिए मज़े; दी नसीहत

महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सरकारी अधिकारियों को फाइलें लंबित न रखने की नसीहत दी। उन्होंने मज़ाकिया लहज़े में कहा, "कई अधिकारी अपनी पत्नी से ज़्यादा प्यार फाइलों से करते हैं...वे उन्हें दबाकर रखते हैं।" गडकरी ने अधिकारियों से कहा कि वे फाइलों पर जल्द निर्णय लिया करें।