inshorts

'पत्रकार है या स्क्रिप्ट राइटर, एकदम बकवास'...मुंबई छोड़ने की लगी अटकल तो सूर्यकुमार ने लगाई क्लास

भारत के टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उस रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें यशस्वी जायसवाल के बाद उनके भी मुंबई छोड़कर गोवा के लिए खेलने की अटकल लगाई गई थी। सूर्यकुमार ने लिखा, "पत्रकार है या स्क्रिप्ट राइटर। अगर हंसना है तो मैं कॉमेडी फिल्में देखना बंद कर अब ऐसे लेख पढूंगा। एकदम बकवास।"