पटना (बिहार) के मनेर इलाके में शुक्रवार को अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक सोना व्यापारी को गोली मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें व्यापारी 'पप्पू भैया' चिल्लाता दिख रहा है। पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।