10 फरवरी को 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इसके फॉर्मैट में बदलाव किया गया है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, भूमि पेडनेकर व भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम जैसी कई हस्तियां इसमें शामिल होंगी। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए रिकॉर्ड 3.6 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।