'पहले पंखा-पानी चाहिए...' बिहार में 40 बच्चों ने किया आंदोलन तो SDM ने तुरंत सुनाया फैसला
गया (बिहार) के 40+ छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर शिकायत किए जाने के बाद एसडीएम प्रवीण कुंदन ने जांच समिति गठित कर 4-दिनों में जवाब मांगा है। बच्चों के आंदोलन की जानकारी मिलने पर डीएम शशांक शुभंकर ने स्कूल में औचक निरीक्षण करवाया और कमियां पाए जाने पर प्रधानाचार्य को 7-दिनों का अल्टीमेटम दिया है।