शहडोल (मध्य प्रदेश) में नाबालिग बेटे ने अपनी मां की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां अक्सर उसे पढ़ने के लिए बोलती थी जिस वजह से उसने घटना को अंजाम दिया। बकौल रिपोर्ट्स, मां की हत्या करने के बाद आरोपी तीन दिन तक शव के साथ घर में बंद था।