फेक डॉक्यूमेंट्स के ज़रिए लोगों की तस्करी को लेकर पूर्व कबड्डी खिलाड़ी पंजाब से गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पुलिस ने मंदीप नामक पूर्व राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी को फर्ज़ी दस्तावेज़ों के ज़रिए लोगों को विदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि मंदीप ने ₹41 लाख लेकर मनिंदर नामक शख्स की अमेरिका में अवैध एंट्री करवाई थी। पुलिस ने मंदीप को मोगा (पंजाब) से गिरफ्तार किया।