'फेयरप्ले' ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 2 लोग अरेस्ट, ₹8 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त

मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 'फेयरप्ले' ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चिराग शाह और चिंतन शाह नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी ने बुधवार को मुंबई और पुणे के 19 ठिकानों पर छापेमारी कर ₹8 करोड़ से अधिक की संपत्ति ज़ब्त की थी। बकौल ईडी, ऐप के ज़रिए अवैध वित्तीय गतिविधियां हो रही थीं।