'पीटीआई' के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा आईपीएल-2025 में जीत का जश्न मनाने के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर-7 पर भगदड़ मची थी। बकौल रिपोर्ट, यह गेट स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के पास है और फ्री एंट्री टिकट की अफवाह ने इसे 'डेथ ट्रैप' बना दिया। भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है।