'फ्री तिब्बत' की मांग को लेकर UN मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारी ने खुद को लगाई आग, हुई मौत
न्यूयॉर्क (अमेरिका) में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर गुरुवार को तिब्बती झंडा लिए एक प्रदर्शनकारी ने आत्मदाह कर लिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 42 वर्षीय लोबगा रंगजेन के रूप में हुई है। आत्मदाह का लाइव प्रसारण करते हुए प्रदर्शनकारी ने पहले 'फ्री तिब्बत' और 'तिब्बत छोड़ो चीन' लिखे कागज़ लहराए और खुद को आग लगा ली।