'फ्रेश पनीर' के दावे को लेकर FSSAI ने हेरिटेज फूड्स ब्रैंड को भेजा नोटिस

एफएसएसएआई ने हेरिटेज फूड्स लिमिटेड को भ्रामक दावों को लेकर नोटिस जारी किया है। एफएसएसएआई के अनुसार, कंपनी के उत्पाद 'हेरिटेज फ्रेश पनीर' में 'फ्रेश पनीर' का दावा फ्रेश शब्द इस्तेमाल करने के लिए शेड्यूल-V के तहत तय शर्तों को पूरा नहीं करता। बकौल एफएसएसएआई, ट्रेडमार्क/नाम में 'हेल्दी हैपीनेस' शब्द का इस्तेमाल उनके नियमों के अनुसार नहीं है।