कोरबा (छत्तीसगढ़) के नशा करते सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में 9वीं की 2-छात्राएं शराब के नशे में सिगरेट पीती और गाली-गलौज करती दिख रही हैं। वीडियो में एक कह रही है, "हम स्कूल से भागकर आ गए हैं...फुल दारू-वारू पिया है...इसने (दूसरी छात्रा) ज़्यादा पी है।" दूसरे वीडियो में छात्र गांजा पीते दिखे।