कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को 'फिलिस्तीन' लिखा बैग लेकर संसद पहुंची जिसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रियंका मुस्लिम वोट के तुष्टिकरण के लिए फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर गई हैं। X पर लोगों ने लिखा कि विजय दिवस के दिन हमास जैसे आतंकी संगठनों का सपोर्ट करना ठीक नहीं है।