'बैंड बाजा बारात' गैंग का दिल्ली में पर्दाफाश, शादी समारोहों में ऐसे करता था चोरी

दिल्ली पुलिस ने शादी समारोहों में चोरी करने वाले 'बैंड बाजा बारात' गैंग का पर्दाफाश कर उसके 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, यह गैंग मध्य प्रदेश का है जिसका सरगना गरीब बच्चों को शादियों में चोरी करने की ट्रेनिंग देता था। गैंग के सदस्य अच्छे कपड़े पहनकर मेहमानों की तरह शादी में जाकर चोरी करते थे।