'बेटा, मुझे मत मार'...एमपी में चिल्लाती रही महिला लेकिन बेटे ने कर दी हत्या, खेत में गाड़ा शव

शहडोल (एमपी) में एक शख्स ने जादू-टोने के शक में कुल्हाड़ी और डंडे मारकर मां की बेरहमी से हत्या कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला रहम की भीख मांगते हुए 'बेटा, मुझे मत मार' कह रही थी लेकिन आरोपी तब तक मारता रहा जब तक मां की सांसें नहीं थम गईं। शख्स ने शव खेत में दफना दिया था।