'बेटे को ठंड बहुत लगती थी, घर लौटता था तो...'; शहीद बेटे की प्रतिमा को कंबल उड़ाने वाली मां

अर्निया (जम्मू) में शहीद बीएसएफ कॉन्स्टेबल गुरनाम सिंह की प्रतिमा को सर्दी से बचाने के लिए कंबल ओढ़ाने वाली मां जसवंत कौर ने कहा है, "उसको ठंड बहुत लगती थी।" उन्होंने बताया, "बेटा छुट्टियों में लौटता था तब पहले कहता था कि मेरे लिए गर्म रजाइयां निकाल देना।" गुरनाम के पिता ने कहा, ‘एक मां हमेशा मां ही रहती है।"