inshorts

'बिटकॉइन $250,000 तक जाएगा' कहने वाले 'रिच डैड, पुअर डैड' के लेखक ने बेचे अपने बिटकॉइन

बिटकॉइन में जारी गिरावट के बीच 'रिच डैड, पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि उन्होंने अपने बिटकॉइन बेच दिए हैं जिनकी कुल वैल्यू $2.25 मिलियन थी। कियोसाकी के अनुसार, उन्होंने $6,000/टोकन में बिटकॉइन खरीदा था। इससे पहले कियोसाकी ने बिटकॉइन के $250,000/टोकन (₹2.23 करोड़) तक जाने की भविष्यवाणी की थी।