रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के दौरान ऐक्टर सलमान खान को हल्की चोटें आई हैं जिसके चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, सलमान कुछ दिनों के ब्रेक के बाद शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित है।