दुबई में आयोजित 'बैटल ऑफ द सेक्सेस' प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस ने महिला विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी अरीना सबालेंका को हरा दिया। निक किर्गियोस ने यह मैच 6-3, 6-3 के स्कोर से जीता। किर्गियोस ने कहा, "सच कहूं तो यह बहुत कठिन मैच था। वह (अरीना) एक बेहतरीन खिलाड़ी और शानदार चैंपियन हैं।"