एक भारतीय रेडिट यूज़र ने दावा किया है कि सर्जरी के बाद छुट्टी पर होने के बावजूद मैनेजर ने उसपर काम करने का दबाव बनाया। उसने वॉट्सऐप-चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया कि डॉक्टर ने 'कंप्लीट बेड रेस्ट' कहा था। चैट में मैनेजर कहता है, "डॉक्टर से पूछो...'घर पर बेड से काम कर सकते हैं?'...कल से ऑफिस आ सकते हो?"