'बाप के साथ जाकर ऑटो चलाओ', मोहम्मद सिराज ने फैन्स की ट्रोलिंग को लेकर किया खुलासा
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने कहा कि खराब प्रदर्शन पर ऑनलाइन ट्रोलिंग से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने बताया, “जब मैं अच्छा खेलता हूं तो लोग तारीफ करते हैं लेकिन जब फॉर्म गिरती है तो वही लोग कहते हैं जाकर अपने बाप के साथ ऑटो चलाओ।” उन्होंने कहा कि लोगों की राय जल्दी बदलती है।