'बाबरी मस्जिद' की नींव के एक दिन बाद कोलकाता में 5 लाख लोगों ने एक साथ किया भगवद गीता का पाठ
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रविवार को 5-लाख से ज़्यादा लोगों ने एक साथ भगवद गीता का पाठ किया। यह कार्यक्रम 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने की घटना के एक दिन बाद सनातन संस्कृति संसद द्वारा आयोजित किया गया। बीजेपी नेताओं ने इसे हिंदुओं के सामूहिक जागरण का उदाहरण बताया है। इस आयोजन में देशभर के संत शामिल हुए।