भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला ने बताया है कि उन्हें अंतरिक्ष में कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बकौल शुभांशु, अंतरिक्ष मिशन बहुत रोमांचक होते हैं लेकिन वहां पहुंचने के बाद सबकुछ बदल जाता है। उन्होंने कहा, "आपका रक्त ऊपर की ओर बहने लगता है...हृदय गति धीमी हो जाती है। बीमार पड़ने पर...दवाएं भी नहीं ले सकते...नींद आने लगती है।"