'बाय-बाय डिकु, खुश रहना…', प्रेमिका का मेसेज देखकर लड़के ने किया सुसाइड

जालौर (राजस्थान) में एक 21-वर्षीय लड़के ने प्रेमिका द्वारा भेजी गई ज़हर की शीशी की तस्वीर और 'बाय-बाय डिकु...खुश रहना' मेसेज पढ़ने के बाद कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। मामला डेढ़ महीने पहले का है और अब मृतक के पिता ने प्रेमिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लड़के को लगा था कि प्रेमिका आत्महत्या करने जा रही है।