inshorts

'ब्रेन डेड' गर्भवती ने पुणे में हादसे के बाद बच्चे को दिया जन्म, अंगदान से बची 3 ज़िंदगियां

पुणे (महाराष्ट्र) में सड़क हादसे में घायल हुई 9 महीने की 25-वर्षीय गर्भवती महिला को ब्रेन डेड घोषित किए जाने से पहले डॉक्टरों ने सी-सेक्शन से उसकी डिलीवरी कराई जिसमें स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ। महिला के पिता और पति ने उसके अंगदान करने का फैसला किया। अलग-अलग अस्पतालों में मरीज़ों को उसकी किडनियां, लीवर और कॉर्निया डोनेट किए गए।